PC: amarujala
दुनिया में हम कहीं भी जाए सभी देशों में अभिवादन करने के अलग अलग तरीके होते हैं। ये किसी का एक दूसरे को सम्मान देने का तरीका होता है। अभिवादन करने के अलग अलग जेस्चर होते हैं जिस तरह भारतीय नमस्ते के माध्यम से अभिवादन करते हैं तो कुछ लोग हाथ मिला कर तो कुछ सिर झुका कर अभिवादन करते हैं। अभिवादन के कई तरीके हैं, लेकिन सऊदी अरब या खाड़ी देशों में अभिवादन करने का दुनिया में सबसे अनोखा तरीका है।
सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में जब एक दूसरे से लोग मिलते हैं, तो आपस में नाक रगड़ते हैं। इन देशों में अरबपति और खरबपति शेख भी आपस में नाक टकराते हैं। लेकिन भला वो ऐसा क्यों करते हैं, इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
खाड़ी अरब संस्कृतियों में आपस में नाक रगड़ना, जिसे खश्म-मख या नाक चूमना भी कहा जाता है, अभिवादन करने का यह पारंपरिक तरीका है। यह सम्मान, मित्रता, स्नेह दिखाता है।
ये परंपरा वर्षों से चलती आ रही है। कई बार वे नाक को हलके से छूते हैं और कई बार अपनी छाती पर भी हाथ रखा जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि इनुइट और स्कैंडिनेवियाई लोग भी ऐसी परंपरा का पालन करते हैं। इसमें नाक रगड़ने से लेकर चुंबन तक की कई क्रियाएं शामिल होती हैं, लेकिन इनमें नाक को छूना जरूरी होता है।
You may also like

India Oil Imports: भारत में बहुत बड़ा बदलाव करेगी इस महीने आ रही यह तारीख, सरकार की क्यों बढ़ी टेंशन?

पहले चरण का मतदान संपन्न, इस दौरान 1415 गिरफ्तार, पटना में ₹25 लाख नकद और 8 अवैध हथियार जब्त

राजस्थान में कंडक्टर भर्ती परीक्षा में 28 हजार 741 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, उदयपुर में सबसे कम और अलवर में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे

Bhabhi Dance Video : छत पर चढ़कर भाभी ने मचाया कहर, देसी लुक में दिखीं इतनी ग्लैमरस कि लोग देखते रह गए!

दुनिया की खबरें: क्या अफगानिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ेगा पाकिस्तान? अमेरिका में अब तक का सबसे लंबा शटडाउन जारी





